नई दिल्ली. एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है. जन्म लेने वाले बच्चों में तीन लड़कियां और दो लड़के हैं. फिलहाल, पांचों बच्चे स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं. जानकारी के मुताबिक बिहार में सिवान के सदर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला को भर्ती कराया गया. जांच के दौरान पता चला कि महिला के गर्भ में पांच बच्चे हैं. डॉक्टरों ने बड़ी सावधानीपूर्वक सिजेरियन करने का निर्णय लिया. सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. रीता सिंहा ने बताया कि महिला शहर के इसमाइल तकिया निवासी मो. झुना की पत्नी फुलजहां खातून है.
https://पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाना पड़ा महंगा, महिला कर्मचारी बर्खास्त
उन्होने बताया कि महिला की पहले से जांच में पता चल गया था, कि उसके गर्भ में पांच बच्चे है, इसलिए महिला का सिजेरियन किया गया. डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों का वजन कम है. उन्हें विशेष देखभाल के लिए एनआईसीयू वार्ड में रखा गया है लेकिन बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं. वहीं बच्चों की मां फूलजहां भी स्वस्थ है. बच्चों के जन्म के बाद परिवार में काफी जश्न का माहौल है. लोग इसे खुदा की रहमत बता रहे हैं.
https://बादशाह के नए गाने ‘जुगनू’ ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, आकांक्षा का दिखा जबरदस्त अंदाज









