আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोहली वनडे और टी20 के कप्तान रहेंगे या नहीं? BCCI ने दी जानकारी

Published on: September 13, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. पिछले कुछ दिनों से लगातार ये खबर आ रही है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की कप्तानी पर तलवार लटकी हुई है और उन्हें जल्द ही इस पद से हटा दिया जाएगा. खबर ये भी थी कि टी20 वर्ल्ड कप में अगर टीम इंडिया को कामयाबी नहीं मिलती है तो कोहली की जगह रोहित को कप्तानी दे दी जाएगी. हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया है. धूमल ने आईएएनएस से कहा कि यह बकवास है और ऐसा कुछ होने नहीं जा रहा है.

https://सनी कौशल-राधिका मदान की फिल्म ‘शिद्दत’ का ट्रेलर रिलीज

इस बारे में बस मीडिया में चर्चा चल रही है. बीसीसीआई ने इस मामले को लेकर कोई बातचीत नहीं की है. विराट सभी फॉर्मेट में टीम के कप्तान बने रहेंगे. इससे पहले, यह रिपोर्ट आई थी कि कोहली बतौर कप्तान टेस्ट में तो काफी सफल हैं. लेकिन लिमिटेड ओवर क्रिकेट में उनकी कप्तानी में भारत को बड़ी सफलता नहीं मिली है. वो अब तक आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं. उनकी इसी नाकामी के कारण रोहित को वनडे और टी20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है.

https://महिला कॉन्स्टेबल का 5 साल से था DSP से संबंध, बनाए 50 अश्लील वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now