আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नागिन डांस को टक्कर देगा ‘दारू डांस’? वीडियो ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा

Published on: November 11, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय शादियों में जब बारात निकलती है तो लोग ऐसे नाचते हैं कि बस जनता देखती रह जाए. इनमें कुछ लोग उनके डांस मूव्स हंसाने वाले होते हैं तो कुछ के हैरान करने वाले. पर चाहे कोई भी डांस मूव्स हों… सब पर ‘नागिन डांस’ भारी पड़ जाता है. लेकिन जब पब्लिक ने इस बंदे का डांस देखा तो वह नागिन डांस को भी भूल गए. क्योंकि इन जनाब ने ऐसा डांस किया है जिसे देखकर आप भी कहेंगे- कौन हैं ये लोग… कहां से लाते हैं इतनी क्रिएटिविटी? इस वारयल क्लिप में हम देख सकते हैं कि बारात में बहुत से लोग नाच रहे हैं.

https://SBI यूजर्स ना करें ये गलती, वरना खाली हो जाएगा अकाउंट

लेकिन लोगों की निगाहें इस बंदे पर ठहर जाती हैं. वह बिना एक शब्द कहे अपने डांस मूव्स से ड्रिंक बनाने से लेकर चखना खाने की कला को प्रस्तुत कर रहा है. ढोल की बीट पर डांस मूव्स के जरिए पहले एक बोतल खोल कर दिखाता है. फिर पैग बनाता है और उसे पीने के बाद चखना खाकर मस्त हो जाता है. बंदे की यह अद्भुत कला देखकर इंटरनेट की पब्लिक इम्प्रेस हो गई है. लगता है अब ये डांस बहुत से बारातियों की पहली पसंद बनेगा और नागिन डांस को कड़ी टक्कर देगा. इंस्टाग्राम पर ये वीडियो ansh.parashar_13 नाम के यूजर ने साझा किया, जिसे लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं. साथ ही, तमाम यूजर्स ने इस पर टिप्पणी भी की है.

https://सीलबंद देशी शराब की बोतल में अब मिला गुटखे का पाउच

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now