नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में भारत-बांग्लादेश सीमा पर हुई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हेड कांस्टेबल विजय भान सिंह शहीद हो गए. गुरूवार को शहीद की पत्नी सुनीता ने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था, लेकिन शाम होते-होते खुशियां मातम में बदल गई. शहीद विजय सिंह के बेटे विवेक कुमार ने कहा कि बांग्लादेश और भारत के बॉर्डर पर फ्लाइंग मीटिंग चल रही थी, तभी यह गनबेटल हुआ और मेरे पिता को गोली लगी. उनकी डेथ हो गई. मेरी कमांडर से बात हुई थी.
http://दो सौतन के बीच झगड़े से गुस्साया पति, दूसरी पत्नी की ब्लेड से काट दी जीभ
बता दें कि भारत और बांग्लादेश मित्र देश हैं, लेकिन कल इस खबर से अचानक सीमा पर तनाव बढ़ गया कि बांग्लादेश की तरफ एक भारतीय मछुआरे को पकड़ा गया है. इसी बात पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश और बीएसएफ के बीच फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें विजय भान सिंह शहीद हो गए. फायरिंग में एक कांस्टेबल और बोटमैन जख्मी भी हुआ है. इधर, बीजीबी ने कहा है कि उनकी ओर से यह फायरिंग आत्मरक्षा में की गई थी.
http://चंद्रयान 2 : IIRS ने ली चांद के सतह की तस्वीर, इसरो ने किया जारी
Firozabad: Family members of Border Security Force (BSF) Head Constable, Vijay Bhan Singh who lost his life yesterday after Border Guards Bangladesh (BGB) troops opened fire on BSF party that was trying to trace an Indian fisherman, in mourning. pic.twitter.com/NVobrHK4SI
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 17, 2019









