रायपुर. एक अधेड़ ने गला रेतकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी, फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना काली मंदिर के पास बने PWD के दफ्तर के पिछले हिस्से की बस्ती में हुई है. पुलिस ने बताया कि सोनू बाघ (50) ने अपनी पत्नी रामा बाघ (45) की हत्या की है. सामने आए तथ्यों के मुताबिक दोनों के बीच पारिवारिक वजह से कुछ दिनों से झगड़े भी चल रहे थे. आशंका है कि घटना से पहले भी सोनू और रामा के बीच कुछ विवाद हुआ, जिससे झुंझलाकर सोनू ने चाकू से रामा का गला रेत दिया. फिर खुद गमछे से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली. फिलहाल इस मामले में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी जांच में जुटी है.
https://प्रियंका गांधी का ऐलान- यूपी चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस
छत्तीसगढ़ में अब तक 1141.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
रायपुर. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 1141.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 19 अक्टूबर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 1548.9 मिमी और महासमुंद जिले में सबसे कम 936.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.
https://‘धमाका’ का ट्रेलर रिलीज, इंटेंस रोल में दिखाई दिए कार्तिक आर्यन







