नई दिल्ली. तलाक की अजीबो-गरीब वजहें तो आपने खूब सुनी होंगी लेकिन एक महिला ने अपने पति से तलाक के लिए जो वजहें गिनाई हैं, उसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है. दरअसल, उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक महिला ने पति से इसलिए तलाक मांग लिया क्योंकि उसका पति उससे बहुत ज्यादा प्यार करता था, उससे लड़ाई नहीं करता था. महिला ने शरिया अदालत का दरवाजा खटखटाया है और पति से तलाक की मांग की है. हालांकि जब उलमा ने दोनों पक्षों को सुना तो अदालत ने अर्जी को खारिज कर दिया. इसके बाद यह मामला पंचायत में रखा गया.
http://Hero ने पेश किए HF Deluxe के 3 नए वेरिएंट, जानिए कीमत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पत्नी इस बात से नाराज थी कि डेढ़ साल की शादी में उसके शौहर ने ना ही कभी उससे झगड़ा किया और ना ही उसे दुखी होने दिया. महिला का कहना है कि मैं इतने ज्यादा प्यार से घुटन महसूस करने लगी हूं, इसलिए तलाक का फैसला किया है. वहीं इस पूरे मामले पर पति का कहना है कि वह तो सिर्फ अच्छा शौहर बनना चाहता है. वह हमेशा अपनी पत्नी को खुश रखना चाहता है. उन्होंने शरिया अदालत से मामला वापस लेने का अनुरोध किया. कोर्ट ने अब इस दंपति को मामले को सुलझाने के लिए कहा है. यह मामला अब मोहल्ले की पंचायत में है. पंचायत में इस बात को लेकर बहस होती रही लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया है.
http://यूरिया की कालाबाजारी की शिकायत पर तत्काल होगी कार्रवाई : मंत्री भगत









