बालोद. एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इसमें प्रेमी की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार बालोद निवासी तारिणी गेंड्रे की शादी राजनांदगांव में लक्ष्मण गेंड्रे के साथ हुई थी. कुछ समय पहले तारिणी अपने पति को छोड़कर प्रेमी मुरली सिन्हा के पास बालोद आ गई. यहां सकरौद गांव में अपने जीजा के मकान में मुरली के साथ रहने लगी. बताया जा रहा है कि तारिणी ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस थाने में भी दी थी.
https://दो लड़कियों ने की अपनी समलैंगिक शादी को मान्यता देने की मांग, हाईकोर्ट ने किया इनकार
बताया जा रहा है कि पति लक्ष्मण गेंड्रे शुक्रवार सुबह राजनांदगांव से तारिणी के घर पहुंच गया. वहां तारिणी के साथ उसके प्रेमी मुरली को देख भड़क गया और धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि मुरली के शरीर पर करीब एक दर्जन से ज्यादा हमले के निशान हैं. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तारिणी की हालत गंभीर बनी हुई है. सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं तारिणी को स्थानीय अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है.
https://कश्मीर फाइल्स के बाद अब ‘The Delhi Files’ बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री







