नई दिल्ली. स्मॉल बजट में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़े. फिल्म की ऐसी सफलता को देखने के बाद डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अब अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है. द कश्मीर फाइल्स के बाद विवेक रंजन अग्निहोत्री द दिल्ली फाइल्स बनाएंगे. विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्वीट पर अपनी नई फिल्म का टाइटल बताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स को बनाया. पिछले 4 साल हमने पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत की.
https://ब्रिटेन ने दी मॉडर्ना के टीके को मंजूरी, 6 से 11 साल तक के बच्चों को लगेगी खुराक
हो सकता है कि मैंने आपके TL को स्पैम किया हो लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुए नरसंहार और अन्याय के बारे में लोगों का बताना बहुत जरूरी है. अब वक्त आ गया है कि मैं अपनी नई फिल्म पर काम करूं. अगले ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने नई फिल्म का ऐलान करते हुए लिखा- #TheDelhiFiles. विवेक अग्निहोत्री के इस नए प्रोजेक्ट के बारे में जानने के बाद लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन देखने के बाद मालूम पड़ता है कि उन्हें ये जानने की बेताबी है कि द दिल्ली फाइल्स में विवेक अग्निहोत्री क्या दिखाने वाले हैं.
https://ग्रामीण अंचल में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग त्रस्त, बढ़ रहा आक्रोश
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) April 15, 2022










