আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मुख्यमंत्री को सहायता कोष के लिए बार-बार पैसा मांगने की ज़रूरत क्यों पड़ रही है?

Published on: June 10, 2020
---Advertisement---

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोककर और वेतन कटौती के प्रस्ताव की चर्चा के बीच अफसरों-कर्मियों व आम लोगों से मुख्यमंत्री सहायता कोष में पुन: सहयोग राशि देने की अपील पर सवाल किया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को सहायता कोष के लिए बार-बार पैसा मांगने की ज़रूरत क्यों पड़ रही है. उन्होने कटाक्ष कर पूछा कि क्या मुख्यमंत्री की इस अपील का यह संकेत है कि कांग्रेस और उसकी सरकार की राजनीतिक प्रामाणिकता पर लोगों को भरोसा नहीं हो पा रहा है और इसलिए वे बार-बार पैसा मांगने की अपील करने के लिए विवश हो रहे हैं.

http://चेकिंग के दौरान कार से 1.12 करोड़ बरामद, दो पकड़ाए

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल जिनकी दो वेतनवृद्धि रोक चुके हैं और अभी उनके वेतन में 30 फीसदी कटौती के प्रस्ताव पर चर्चा थमी नहीं है, उनसे और प्रदेश के लोगों से तो वे कोरोना के नाम पर मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि जमा करने को कह रहे हैं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से राजीव भवन के लिए राशि देने को कह रहे हैं. उन्होने पूछा कि मुख्यमंत्री बघेल की प्राथमिकता कोरोना के ख़िलाफ़ जारी जंग को अंजाम तक पहुँचाना है या राजीव भवन. क्या कोरोना के विरुद्ध जारी लड़ाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी नहीं होनी चाहिए. लेकिन मुख्यमंत्री की अपील से साफ़ प्रतीत हो रहा है कि वे छत्तीसगढ़ को कोरोना मुक्त करने की इच्छाशक्ति रखते ही नहीं और इस संकट के काल को भी अपने लिए एक राजनीतिक अवसर की तरह इस्तेमाल करने पर आमादा हैं.

http://इस शख्स ने पूरी संपत्ति कर दी दो हाथियों के नाम, कहा- ये इंसानों से ज्यादा वफादार

उन्होने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सहायता कोष में भाजपा के सभी विधायकों ने अपनी-अपनी विधायक जनसंपर्क निधि से 11-11 लाख रुपए दिए हैं और अपने वेतन का 30 फीसदी अंश देने का संकल्प व्यक्त कर चुके हैं. लेकिन दिन-रात केंद्र सरकार से पैसा मांगते रहने और केंद्र सरकार को कोसने की जुगत में ताक़त ख़र्च कर रहे मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता यह बताएँ कि प्रदेश के कितने कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि जमा कराई है और कितने कांग्रेस विधायकों ने अपने वेतन में से अंशदान करने का संकल्प घोषित किया है. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जो प्रदेश सरकार और कांग्रेस अपने विधायकों और कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री सहायता कोष में अंशदान के प्रेरित करने की स्थिति में नहीं है, वह प्रदेश सरकार अपने अधिकारियों-कर्मचारियों और प्रदेश की जनता से सहायता कोष में राशि देने की अपील किस अधिकार से और क्यों कर रही है?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now