नई दिल्ली. एक पशु प्रेमी ने अपनी पूरी संपत्ति दो हाथियों के नाम कर दी है. बिहार में पटना से सटे जानीपुर निवासी अख्तर इमाम (50) ने अपनी सारी संपत्ति अपने दो हाथियों मोती और रानी के नाम कर दी है. यही नहीं अख्तर ने अपने हाथियों के लिए ऐरावत नाम का ट्रस्ट भी बना दिया है. अख्तर कहते हैं कि मोती और रानी ही उनके दोस्त, परिवार और सबकुछ हैं. हालांकि प्रॉपर्टी को हाथियों के नाम करने के बाद इनके सगे ही दुश्मन बन गए हैं. अख्तर इमाम का कहना है कि जानवर इंसानों के विपरीत काफी वफादार होते हैं. मैंने कई सालों तक हाथियों के संरक्षण के लिए काम किया है. मैं नहीं चाहता कि मेरी मौत के बाद मेरे हाथी अनाथ हो जाएं, इसलिए मैंने अपनी सारी संपत्ति उनके नाम लिख दी है.
http://VIDEO : आसिम-हिमांशी का गाना ‘ख्याल रख्या कर’ रिलीज, दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
अख्तर का आरोप है कि उनके बेटे मेराज ने तो एक बार तस्करों के साथ मिलकर हाथी मोती और रानी को बेचने की साजिश तक कर दी थी. अख्तर बताते हैं कि एक बार देर रात पिस्टल लिए अपराधी उनकी हत्या करने के इरादे से उनके कैंपस में घुस गए. ये देखते ही हाथियों ने चिघाड़ना शुरू किया और अख्तर की नींद खुल गई. इसके बाद बदमाश भाग निकले. अख्तर बताते हैं कि उनके बेटे ने अपनी ही प्रेमिका के दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर उन्हें जेल भिजवा दिया था. अख्तर को जेल भी जाना पड़ा लेकिन वो जांच में बेदाग पाए गए. अख्तर के मुताबिक वो 10 साल से अपनी बीवी और बच्चे से अलग रह रहे हैं. एरावत संस्था के प्रमुख अख्तर बताते हैं कि वह 12 साल की उम्र से ही हाथियों की सेवा कर रहे हैं.
पारिवारिक विवाद होने की वजह से आज से 10 साल पहले उनकी पत्नी दो बेटे और बेटी के साथ घर से मायके चली गई थी उन्होंने अपने बड़े बेटे मेराज उर्फ रिंकू के दुर्व्यवहार और गलत रास्ते पर जाते देख उन्होंने उसे जायदाद से वंचित कर दिया है. पत्नी को आधी जायदाद लिख दी है और अपने हिस्से की लगभग 5 करोड़ रुपए की जायदाद खेत-खलिहान मकान-बैंक बैलेंस सबकुछ दोनों हाथियों के नाम कर दिया है. उनका कहना है कि अगर दोनों हाथियों की मौत हो जाती है तो यह जायदाद एरावत संस्था को चली जाएगी.
Bihar: Akhtar Imam, an animal lover from Patna, gives his entire property to his two elephants Moti & Rani. He says, "Animals are faithful, unlike humans. I've worked for the conservation of elephants for many years. I don't want that after my death my elephants are orphaned". pic.twitter.com/W64jYsED33
— ANI (@ANI) June 10, 2020









