আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

उत्तर भारत में क्यों बार-बार कांप उठती है धरती?

Published on: November 13, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में शनिवार को एक ही मिनट में 3 बार धरती कांप उठी. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई. एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिल्ली को हिमालय रीजन बेल्ट से काफी खतरा है. ऐसे तो दिल्ली में किसी बड़े भूकंप के आने की संभावना कम ही है, लेकिन इसके खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता है. कम से कम 3 से लेकर 3.9 तीव्रता के झटके को इंसान महसूस कर सकता है. भूकंपीय जोन के हिसाब से भारत को 4 भागों में बांटा गया है जिसमें जोन-2, जोन-3, जोन-4 और जोन-5 शामिल है. इसमें सबसे ज्यादा खतरनाक जोन 5 को बताया गया है. पूरे पूर्वोत्तर को इस जोन रखा गया है. एक्सपर्ट्स की मानें तो यहां 9 तीव्रता तक का भूकंप आ सकता है जो भयंकर तबाही मचाने की क्षमता रखता है.

https://सबको न्यायपूर्ण आरक्षण मिलेगा : मुख्यमंत्री भूपेश

इस जोन में जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड गुजरात में कच्छ का रन, उत्तर बिहार का कुछ हिस्सा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह को रखा गया है. जोन 4 में मुंबई, दिल्ली, पश्चिमी गुजरात, उत्तरांचल, उत्तर प्रदेश के पहाड़ी इलाके और बिहार-नेपाल सीमा के कुछ इलाके को रखा गया है. यहां भूकंप आने का खतरा काफी होता है. भूकंप के लिहाज से इन इलाकों को भी खतरनाक माना गया है. जोन 3 में केरल, बिहार, पूर्वी गुजरात, उत्तरप्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, पश्चिमी राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्से को अंकित किया गया है. जबकि जोन 2 में तमिलनाडु, राजस्थान और मध्यप्रदेश का कुछ हिस्सा, पश्चिम बंगाल और हरियाणा रखा गया है. यहां भूकंप के झटके कम महसूस किए जाते है.

https://नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलेगी कांग्रेस, घोषणा पत्र में किए ये बड़े वादे

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now