सरायपाली. महासमुंद जिले में 17 तारीख से दुकान खोले जाने को लेकर नई गाइडलाइन जारी हुई है. जिसमें शहर के अंदर होटल ढाबा व्यवसाय कर रहे व्यवसायियों को किसी प्रकार की कोई राहत नहीं दी गई है. शासन की गाइडलाइन के अनुसार जोमैटो और स्विगी एप्लिकेशन के जरिए होटल ढाबा वाले पार्सल सर्विस दे सकते हैं. होटल ढाबा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरदीप सिंह रैना ने कहा कि स्विगी और जोमैटो की सिफारिश जिला प्रशासन क्यों कर रहा है. यह जिला प्रशासन के आदेश से होटल व्यवसायी नहीं समझ पाए हैं. जबकि इन कंपनियों का कोई नामोनिशान हमारे जिले में नहीं है. होटल ढाबा व्यवसायी प्रतिष्ठान बंद रखकर पिछले 1 महीने से सरकार के हर दिशा-निर्देश का पालन कर रहे हैं.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति में तेजी से सुधार, संक्रमण दर अब मात्र 9%
ऐसे में जब सरकार द्वारा व्यवसाय करने में छूट दी जा रही है तो होटल ढाबा व्यवसायियों के साथ अन्याय प्रशासन द्वारा क्यों किया जा रहा है. रैना ने कहा कि प्रशासन द्वारा जिस प्रकार बाकी व्यवसायियों को व्यवसाय करने की छूट दी गई होटल ढाबा व्यवसायियों को भी गाइडलाइन के तहत छूट दी जानी चाहिए. होटल ढाबा व्यवसाय के साथ बहुत से लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी होती है जिसका ख्याल रखना भी जरूरी है और प्रशासन को भी इस और ध्यान देना चाहिए. रैना ने कहा प्रशासन को आदेश में संशोधन करते हुए शहरी क्षेत्र के होटल ढाबा व्यवसायियों को व्यवसाय करने की छूट देनी चाहिए.
http://समाजसेवी चुन्नीलाल जायसवाल का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक







