नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि प्रेमिका की बेवफाई की वजह से वो खुदकुशी कर रहा है. मौत के बाद उसकी प्रेमिका को परेशान न किया जाए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक मृतक छात्र मूलरूप से जालौन का रहने वाला था और कानपुर के कल्याणपुर के पी ब्लॉक के हॉस्टल में रहकर बैंक सेलेक्शन के लिए तैयारी कर रहा था. मंगलवार रात से ही परिजनों के फोन करने पर शिवम कोई जवाब नहीं दे रहा था. जिस पर शिवम के मामा ने हॉस्टल संचालक को मामले की जानकारी दी.
https://Honda H’ness CB350 एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च, इतनी है कीमत
संचालक ने अपने बेटे को शिवम के कमरे भेजा. जहां दरवाजा अंदर से बंद था. कोई रिस्पॉन्स न मिलने से हॉस्टल संचालक ने परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी और पंखे से लटके शव को बाहर निकाला. पुलिस को कमरे में शीशे के ऊपर एक लड़की की फोटो मिली. उसने अपनी प्रेमिका की फोटो पर लिखा है- तुमने अच्छा नहीं किया मेरे साथ, जब धोखा देना था तो प्यार क्यों किया. मेरे बाद उसे परेशान न किया जाए. युवक का सुसाइड नोट, मोबाइल कब्जे में लिया गया है. हॉस्टल में मौजूद अन्य छात्रों ने पुलिस को बताया कि कोचिंग के बाद शिवम सिर्फ अपने कमरे में रहता था. उसके ज्यादा दोस्त भी नहीं थे. कहीं पर ज्यादा आता जाता भी नहीं था.
https://शादी के बंधन में बंधे विक्की कौशल-कैटरीना कैफ, तस्वीरें वायरल









