नई दिल्ली. एक्ट्रेस टुनिशा शर्मा केस की जांच में मुंबई पुलिस जुटी हुई है. इस बीच, इस मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस टुनिशा शर्मा के को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान ने पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शीजान खान ने पुलिस को शुरुआती तौर पर जो बयान दिया है उसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ था. पूछताछ के दौरान शीजान मोहम्मद खान ने कबूल किया कि दोनों ही कलाकार एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. ये सच है. टुनिशा केस में आरोपी शीजान मोहम्मद खान ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि दोनों अलग-अलग धर्म से संबंध रखते थे और उनकी उम्र में बड़ा अंतर था. इसी वजह से शीजान ने टुनिशा शर्मा से ब्रेकअप कर लिया.
https://ICICI बैंक धोखाधड़ी मामले में वीडियोकॉन के चेयरमैन धूत गिरफ्तार
लेकिन पुलिस, शीजान मोहम्मद खान की तरफ से बताई गई इस बात पर यकीन नहीं कर रही है. दरअसल, एक्ट्रेस टुनिशा निषा शर्मा के परिवार के लोग शीजान पर एक साथ कई लड़कियों से संबंध रखने और धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं. आशंका जताई जा रही है कि शीजान उससे बचने के लिए उम्र और धर्म की दुहाई दे रहा है. टुनिशा शर्मा के परिजनों के मुताबिक, शीजान ने टुनिशा से उसकी मौत के करीब 15 दिन पहले ब्रेकअप किया था. बीते 16 दिसंबर को इसी वजह से टुनिशा को एंजायटी अटैक भी आ गया था. फिर टुनिशा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. अस्पताल में तुनिषा ने अपनी मां को बताया था कि शीजान ने उसको धोखा दिया है. बता दें कि 24 दिंसबर को टीवी सेट के मेकअप रूम में टुनिशा ने कथित रूप से सुसाइड कर लिया था.
https://प्राथिमक स्वास्थ्य केंद्र खुद ‘बीमार’, यहां साल भर से नहीं हुआ प्रसव










