আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अधिकारियों-कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाने वाली सरकार के मंत्री ख़ुद मंत्रालय क्यों नहीं जा रहे?

Published on: June 13, 2020
---Advertisement---

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक शिवरतन शर्मा ने कोरोना संक्रमण काल में अपनी ड्यूटी पर जा रहे मंत्रालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों को हो रही दिक्कतों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा ही है, साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाने वाली प्रदेश सरकार के मंत्रियों के मंत्रालय नहीं जाने पर कटाक्ष भी किया है. उन्होने कहा कि मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारी रोज़ अपनी ड्यूटी पर मंत्रालय बुलाए जा रहे हैं लेकिन उनकी दिक्कतों पर प्रदेश सरकार का बिलकुल ध्यान नहीं है. न तो इन अधिकारियों-कर्मचारियों को मंत्रालय तक आने-जाने के लिए उपलब्ध बसों में और न ही मंत्रालय में सेनिटाइज़ेशन की कोई पुख़्ता व्यवस्था की गई है.

http://5 कमरों में 150 मजदूरों को रखा, गांवों में क्वारंटाइन सेंटर का अभाव

श्री शर्मा ने कटाक्ष किया कि जो प्रदेश सरकार अख़बारों में अपनी कैबिनेट को कोरोना वॉरियर्स के तौर पर महिमामंडन पर आत्ममुग्ध हो रही थी, उसके सारे ‘कोरोना वॉरियर्स मंत्री’ अब प्रदेश में कोरोना के इस भीषण संक्रमण काल में मंत्रालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके हाल पर छोड़कर मंत्रालय से ग़ायब क्यों रह रहे हैं. अधिकारियों-कर्मचारियों के आने-जाने और उनको कोरोना संक्रमण से बचाने के पुख़्ता इंतज़ाम तक जो प्रदेश सरकार नहीं कर पा रही है, वह अपने आपको संवेदनशील बताने में ज़रा भी शर्म महसूस क्यों नहीं कर रही है? उन्होने अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों को लेकर भी प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है.

http://पति-पत्नी समेत डेढ़ साल की बच्ची का फंदे से लटकता मिला शव

श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा की थी कि प्रदेश में अब अधिकारियों-कर्मचारियों की स्वेच्छा से तबादले किए जाएंगे, लेकिन डेढ़ साल के शासनकाल में हज़ारों-हज़ार अधिकारियों-कर्मचारियों का मनमाना तबादला कर प्रदेश सरकार एक तो इन अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय कर ही रही है, साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन में भी लगातार बाधा उत्पन्न करने का काम कर रही है. प्रदेश सरकार पर ‘तबादला उद्योग’ चलाने का आरोप लगाते हुए श्री शर्मा ने कहा कि कोरोना-काल तक में प्रदेश सरकार ने बिना सोचे-विचारे अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला करके अपनी प्रशासनिक समझ व सूझबूझ को पलीता लगाने का काम तो किया ही है, कोरोना के ख़िलाफ़ जारी जंग को भी कमज़ोर करने में उसने कोई क़सर नहीं छोड़ी है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now