कोरबा. डेढ़ साल की बच्ची सहित पूरा परिवार फंदे से लटकता मिला. आशंका व्यक्त की जा रही है कि पारिवारिक झगड़े में पति ने ही महिला और बच्ची की हत्या करने के बाद खुदकुशी की है. फिलहाल मामला स्पष्ट नहीं है. पुलिस जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार जांजगीर निवासी अशोक कुमार रात्रे (28) दीपका क्षेत्र के गांधी नगर में पत्नी रागिनी रात्रे (25) और डेढ़ साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रहता था. शनिवार सुबह जब काफी देर तक कोई दिखाई नहीं दिया तो आसपास के लोगों ने आवाज लगाई.
http://67 नए कोरोना मरीज मिले, 81 डिस्चार्ज, अब 875 एक्टिव केस
जवाब न मिलने पर दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन कोई बाहर नहीं निकला. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो तीनों के शव फंदे से लटके मिले. बाद उनके शवों को नीचे उतारा गया. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच देर रात तक झगड़े की आवाजें आ रही थीं. ऐसे में अंदेशा है कि इसी के चलते अशोक ने दोनों की हत्या की होगी और फिर खुद भी पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी होगी.
http://आचार्य बालकृष्ण का दावा, पतंजलि ने बना ली है कोरोना की दवा







