नई दिल्ली. भारत में पिछले तीन दिनों से लगातार कोरोना वायरस के रोजाना 1.5 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस एडहोम घेबियस ने दुनियाभर में कोरोना वायरस मामलों में एक बार फिर आई तेजी को लेकर चेतावनी दी है और कहा है कि महामारी लंबे समय तक रहेगी. उन्होने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों में निरंतरता की कमी के कारण कोविड-19 संक्रमण और मौतों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा दुनियाभर के लोगों के बीच आत्मसंतुष्टि और भ्रम की स्थिति होने के कारण भी कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं.
http://आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाने का फरमान, रोक लगाने स्मिता ने कलेक्टर को लिखा पत्र
टेड्रोस ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी खत्म होने में लंबा समय लगेगा. उन्होंने कहा कि दुनियाभर में करीब 78 करोड़ लोगों को कोराना वायरस का टीका लगाया जा चुका है, लेकिन संक्रमण रोकने के लिए मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है. इससे महामारी से बचाव किया जा सकता है. ट्रेडोस ने कहा कि हम सभी लोग जल्द से जल्द आर्थिक गतिविधियों को शुरू होते हुए देखना चाहते हैं. कुछ देशों में बढ़ते संक्रमण के बावजूद अनेकों जगह पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही थी. उन्होंने आगे कहा कि हालांकि साल 2021 के पहले 2 महीनों के दौरान संक्रमण के मामलों और मौतों में आई गिरावट यह दर्शाती है कि वायरस को रोका जा सकता है.
http://IPL 2021 : बेकार गया सैमसन का शतक, रोमांचक मुकाबले में PKBS ने RR को 4 रन से हराया









