नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एंटी वायरल दवा रेमडेसिवीर को कोरोना के इलाज में इस्तेमाल हो रही दवाओं की सूची से बाहर कर दिया है. डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि दुनिया के जिन देशों के अस्पतालों में संक्रमितों के इलाज में रेमडेसिविर इंजेक्शन का इस्तेमाल हो रहा है, उन्हें फौरन इसे रोकना चाहिए. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि यह दवा कोरोना के इलाज में मददगार है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक रेमडेसिविर का उपयोग कोविड-19 मरीजों के इलाज में नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इससे मरीज के बचने की संभावना पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ रहा है.
http://IAS टीना डाबी और आमिर अतहर लेंगे तलाक, फैमिली कोर्ट में लगाई अर्जी
उधर, अमेरिका की दवा कंपनी फाइजर (Pfizer) ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वह यूएस रेग्युलेटर्स से कोविड-19 वैक्सीन की इमरजेंसी यूज के लिए इजाजत मांगेगी. फाइजर द्वारा विकसित वैक्सीन का शुरुआती आंकलन बताता है कि वैक्सीन 95% तक इफेक्टिव रही. फाइजर ने बताया कि इमरजेंसी यूज टैग से प्रोसेस जल्दी शुरू हो सकती है और कोरोना वैक्सीन की डोज अगले महीने तक उपलब्ध हो जाएगी.
http://बाथरूम में नहा रही युवती का वीडियो बनाते पकड़ाया सांसद का रसोइया









