नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख ट्रेडोस अधनोम ने कहा कि स्वास्थ्य संगठन के पास इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि कोरोना वायरस महामारी के लिए विकसित किए जा रहे टीकों में से कोई काम करेगा या नहीं. ट्रेडोस अधनोम ने यह बात मंगलवार को वर्चुअल प्रेस ब्रीफिंग में कही. डब्ल्यूएचओ के इस ताजा बयान से कोरोना वैक्सीन को लेकर लगाए जा रहे उम्मीदों को झटका लगा है. उन्होंने कहा कि इस बात की भी कोई गारंटी नहीं है कि विकास के चरण से गुजरने के दौरान भी कोई टीका काम करेगा.
http://शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूलों में हो अध्ययन-अध्यापन की बेहतर व्यवस्था : मुख्यमंत्री
हालांकि, उन्होंने कहा कि जितना ज्यादा से ज्यादा वॉलन्टियर्स पर वैक्सीन की टेस्टिंग होगी, एक बेहतर और प्रभावी वैक्सीन के विकास में यह उतना ही अच्छा मौका होगा. उन्होंने बताया कि बीमारी से निजात पाने के लिए करीब 200 वैक्सीन कैंडिडेट्स पर काम जारी है. उन्होने कहा कि कोविड-19 के लिए लगभग 200 वैक्सीन फिलहाल क्लीनिकल और प्री-क्लीनिकल टेस्टिंग में हैं. वैक्सीन निर्माण का इतिहास हमें बताता है कि कुछ वैक्सीन सफल होते हैं तो कुछ असफल भी होते हैं.









