আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आखिर कब मिलेगी कोरोना से मुक्ति? एम्स डायरेक्टर ने दिया जवाब

Published on: October 2, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. इंडिया टुडे ग्रुप हेल्थगिरी अवॉर्ड्स’ कार्यक्रम में एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि सब कुछ सही रहा तो जनवरी, 2021 तक कोरोना वायरस की वैक्सीन आ सकती है. उन्होंने कहा कि दुनिया को एक से डेढ़ साल में कोरोना महामारी से निजात मिल सकती है. ये पूछे जाने पर कि भारत जैसे ज्यादा आबादी वाले देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन कैसे बांटी जाएगी, डॉ. गुलेरिया ने कहा कि अगर इस महामारी को खत्म करना है तो प्रॉयोरिटी के साथ वैक्सीनेशन होना चाहिए. हमारी प्राथमिकता पहले गंभीर मामले वाले कोरोना के मरीजों को बचाना है ताकि मौत के मामलों पर कंट्रोल किया जा सके. उन्होने कहा कि जिन लोगों में पहले से कोई बीमारी है उनमें संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे में हमारी प्राथमिकता बुजुर्गों और ऐसे लोगों को बचाने की होगी.

http://गांधी जी की प्रतिमा उनके आदर्शों, सिद्धांतों, त्याग और बलिदान की याद ताजा करती रहेगी : सीएम भूपेश


कुछ लोगों के शरीर में इंफेक्शन तेजी से फैलता है. ऐसे लोगों को भी वैक्सीन देने में प्राथमिकता रखी जाएगी. वहीं पूरी दुनिया में वैक्सीन किस आधार बांटी जाएगी. इस सवाल के जवाब में डॉक्टर गुलेरिया ने कहा कि इसके लिए WHO ने कुछ गाइडलाइन्स बनाई हैं जिसमें गरीब देशों को प्राथमिकता दी जाएगी. कोरोना वायरस की वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर उन्होने कहा कि जब भी हम वैक्सीन का ट्रायल करते हैं तो जानवरों पर लंबे वक्त तक ट्रायल करते हैं. वक्त बचाने के लिए पहले, दूसरे और तीसरे फेज का ट्रायल साथ चल रहा है. जब हम वैक्सीन उतारेंगे तो जिन लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी तो उनकी भी निगरानी होगी कि कहीं उन पर कोई साइड इफेक्ट तो नहीं हो रहा है. अलग-अलग उम्र के लोगों और नस्ल के लोगों में भी वैक्सीन के प्रभाव को देखना होगा. वैक्सीन की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा.

http://Mahindra Thar 2020 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now