আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ट्विटर हुआ डाउन तो यूजर्स ने शेयर किए बेहद मजेदार मीम्स

Published on: November 4, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. शुक्रवार को ट्विटर के डाउन होने की खबर है. डाउनडिटेक्टर के मुताबिक अभी तक करीब 200 लोगों ने Twitter के आउटेज की शिकायत की है. अधिकतर यूजर्स को Twitter के वेबसाइट के साथ दिक्कत हो रही है. ट्विटर ऐप को लेकर महज 6 फीसदी लोगों ने शिकायत की है, हालांकि सभी यूजर्स को ट्विटर में दिक्कत नहीं हो रही है. कुछ यूजर्स ही लॉगिन को लेकर परेशान हैं. ट्विटर की वेबसाइट को एक्सेस करने पर यूजर्स को समथिंग वेंट रॉन्ग का मैसेज मिल रहा है.

https://रुटीन चेकअप के लिए जा रही थी महिला, चलती कैब में हुई डिलीवरी

ट्विटर के डाउन होने के बाद लोग तरह-तरह के मीम्स भी शेयर कर रहे हैं. कोई कह रहा है ट्विटर डाउन होने पर मैं किताब पढ़ना पसंद करूंगा. कई यूजर्स ने यह भी कहा है कि ट्विटर डाउन है तो आप मुझे सिग्नल पर मैसेज कर सकते हैं. एलन मस्क के मालिक बनने के बाद ट्विटर में बड़े स्तर पर छंटनी हो रही है. ट्विटर में कर्मचारियों की छंटनी आज यानी 4 नवंबर से शुरू हो गई है. मस्क कंपनी के बुनियादी ढांचे की लागत घटाकर करीब एक अरब डॉलर 82 अरब रुपए बचाना चाहते हैं.

https://रस्साकशी प्रतियोगिता में टूटी रस्सी, विधायक और कलेक्टर गिरे

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now