बीजापुर. राज्योत्सव के मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता में रस्साकशी का भी आयोजन किया गया. इसमें विधायक विक्रम शाह मंडावी, कलेक्टर राजेंद्र कटारा समेत अन्य जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए. रस्सी कमजोर थी, जिसके कारण वो बीच से ही टूट गई और विधायक विक्रम मंडावी समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी गिर पड़े. बता दें कि 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. इसी कड़ी में 1 नवंबर को जनप्रतिनिधियों के बीच भी रस्साकशी प्रतियोगिता की गई थी. एक तरफ विधायक और जनप्रतिनिधि वहीं दूसरी तरफ कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने रस्साकशी का मुकाबला किया. ये प्रतियोगिता पूरे कार्यक्रम में आर्कषण का केन्द्र रही. लोगों ने जमकर माहौल का लुत्फ उठाया.
https://अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, टीआई और एएसआई घायल
मंत्रालय संवर्ग के सहायकों के पदनाम में हुआ परिर्वतन
रायपुर. मंत्रालय संवर्ग के सहायकों के पदनाम परिर्वतन के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है. मंत्रालय संवर्ग के कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांग पूरी होने से कर्मचारियों में हर्ष है. कर्मचारियों ने गुरुवार को जारी आदेश पर मुख्यमंत्री का आभार जताया. उन्होंने इसे राज्योत्सव पर मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया तोहफा बताया. उल्लेखनीय है राज्य शासन ने मंत्रालय संवर्ग के सहायक ग्रेड 1, 2 व 3 का नाम परिर्वतन कर क्रमशः सहायक अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ सचिवालय सहायक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक कर मंत्रालय के कर्मचारीयों को राज्योत्सव में नई सौगात दी है. सरकार ने यह आदेश जारी कर कर्मचारी हित में अपने फैसला लिया है.
https://‘अवतार : द वे ऑफ वाटर’ का नया ट्रेलर रिलीज, देख रह जाएंगे हैरान







