আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जब सहायक कमांडेंट बेटी को इंस्पेक्टर पिता ने किया सैल्यूट

Published on: August 10, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात निरीक्षक कमलेश कुमार के लिए रविवार का दिन बेहद खास था क्योंकि उन्होंने अपनी बेटी दीक्षा को सलाम किया. उनकी बेटी दीक्षा पहली बार सहायक कमांडेंट के रूप में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में शामिल होने वाली दो महिला अधिकारियों में से एक हैं. रिपोर्ट के मुताबिक आईटीबीपी ने 2016 में यूपीएससी परीक्षा के माध्यम से महिला लड़ाकू अधिकारियों की कंपनी कमांडर के रूप में नियुक्ति शुरू की थी. आईटीबीपी अकादमी, मसूरी में पासिंग आउट परेड के बाद ली गई तस्वीर में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार अपनी अधिकारी बेटी को सलाम करते हुए नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे की मुस्कुराहट बेटी पर उनके गर्व को प्रदर्शित कर रही थी.

http://उज्ज्वला योजना 2.0 लॉन्च, पीएम मोदी ने कहा- अब गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ जरूरी नहीं

आईटीबीपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस तस्वीर को साझा किए जाने के बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. ट्वीट में लिखा गया कि ITBP में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने दिल को छू लेने वाली तस्वीर में अधिकारी बेटी को किया सलाम. इस पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी थे. एजेंसियों के अनुसार, सीएम ने आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल के साथ मिलकर, दो महिला अधिकारियों- प्रकृति और दीक्षा के कंधों पर अर्धसैनिक बल में प्रवेश पर अधिकारी रैंक के सहायक कमांडेंट का बैज लगाया. पासिंग आउट परेड में नए अधिकारियों ने देश की सेवा और रक्षा करने की शपथ ली.

http://‘साथ क्या निभाओगे’ गाना रिलीज, सोनू सूद-निधि अग्रवाल की केमिस्ट्री ने लगाई आग

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now