আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ड्राइवर रिटायर हुआ तो डीएम ने खुद गाड़ी चलाकर घर तक छोड़ा

Published on: May 1, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के बांदा में डीएम अनुराग पटेल ने अपने सरकारी ड्राइवर को रिटायरमेंट पर अनोखे अंदाज में विदाई दी. इम्त्याजुद्दीन खान शनिवार को रिटायर हो गए और डीएम ने अपने ड्राइवर की विदाई को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. इस मौके पर उन्होंने खुद गाड़ी चलाई और अपनी सीट पर बैठाकर अपने ड्राइवर को घर तक छोड़कर आए. उन्होंने इम्त्याजुद्दीन खान का फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया और उन्हें स्मृति चिह्न देकर शुभकामनाएं दी. बाद डीएम ने गाड़ी को फूल माला से सजवाकर ड्राइवर को खुद घर तक छोड़ा. इम्तयाजुद्दीन खान उर्फ मुख्तार ने कहा कि उन्होंने दो 2 दर्जन से ज्यादा कलेक्टर्स की सेवा की है पर ऐसा कलेक्टर पहली बार देखा है, जो अपने कर्मचारियों को इतना सम्मान दे रहे हैं.

https://फिर लगा महंगाई का झटका, एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े

मेरे लिए यह गर्व की बात है, मैं जब साहब को घर लेकर जाना चाहा तो वो मेरी सीट पर जाकर बैठ गए और खुद गाड़ी चलाकर मुझे घर तक छोड़ने गए. मुझे इतना सम्मान दिया, मैं बहुत खुश हूं. वहीं डीएम अनुराग पटेल ने बताया कि कलेक्टर को समय से हर जगह पहुंचाते हैं, पूरे दिन साथ साथ रहते हैं. मैं पूरे स्टाफ को अपना परिवार मानता हूं, उसी क्रम में मेरे ड्राइवर इम्तयाजुद्दीनन रिटायर हुए हैं. मैं उनका स्वागत कर उन्हें खुद गाड़ी ड्राइव कर घर छोड़कर आया हूं. उनके घर के लोग भी बहुत खुश हुए, मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं. उन्होंने 42 साल तक अपना परिवार, रिश्तदार छोड़ सेवा की है, मेरे साथ पिछले 7 महीने से काम कर रहे थे. चालक और अधिकारी का संबंध रति और सारथी का होता है.

https://दोस्तों के साथ दूल्हे ने स्टेज पर किया श्रीवल्ली का डांस स्टेप, दिल हार बैठी दुल्हन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now