धमतरी. आमजनता से संबंधित प्रमुख सेवाओं को सुगम व सरल बनाने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने श्रम दिवस के अवसर पर एक मई 2022 को ‘मुख्यमंत्री मितान योजना लागू की है, जिसके तहत लोग अपने ज़रूरी प्रमाण पत्र घर बैठे आसानी से प्राप्त कर रहे हैं. इसी क्रम में नगरपालिक निगम धमतरी के सदर दक्षिण वार्ड रामबाग निवासी प्रदीप कोसरिया ने अपने नवजात पुत्र ऋत्विक कोसरिया का जन्म प्रमाण पत्र कलेक्टर पीएस एल्मा के हाथों प्राप्त किया. मितान बनकर आए कलेक्टर को अपने बीच पाकर कोसरिया परिवार का उत्साह दोगना हो गया.
https://चक्रवात ‘असानी’ ने पकड़ी रफ्तार, तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की चेतावनी
श्री कोसरिया की पत्नी श्रीमती पूर्णिमा ने 20 मार्च 2022 को पुत्र को जन्म दिया, जिसका नाम ऋत्विक रखा. उन्होंने अपने पुत्र के जन्म प्रमाण-पत्र के लिए कल टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल किया. इसके महज 18 घंटे के भीतर ही ‘मितान‘ बने कलेक्टर तथा निगम आयुक्त मनीष मिश्रा ने आज दोपहर दो बजे आवेदक के घर जाकर दम्पति को शिशु का जन्म प्रमाण पत्र सौंपा. आवेदक श्री कोसरिया ने प्रदेश सरकार की इस त्वरित कार्रवाई की योजना के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिन प्रमाण-पत्रों के लिए पहले काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, आज घर बैठे ही बड़ी सहजता व सरलता से उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने ‘मुख्यमंत्री मितान योजना‘ आमजनता के लिए बेहद कारगर और उपयोगी बताया.
https://‘पृथ्वीराज’ का ट्र्रेलर रिलीज, अक्षय के प्यार के रंग में रंगी नजर आईं मानुषी







