नई दिल्ली. 22 साल की आलिया को 55 साल के रफीक से प्यार हो गया. बाद दोनों ने शादी कर ली. इस कपल की लव स्टोरी पाकिस्तानी यूट्यूबर सैयद बासित अली ने शेयर की है. अपनी लव स्टोरी बताते हुए रफीक ने कहा कि- हम दोनों एक रिक्शा में मिले थे. रिक्शे में एक और लड़का भी था जो आलिया को घूरे जा रहा था. मैंने उसे मना किया तो हम दोनों के बीच बहस हो गई. फिर मैंने उसकी खूब पिटाई की. वह चला गया और मैं आलिया को देखने लगा, बाद उन्होंने मुझे थप्पड़ मार दिया. आलिया ने कहा कि- रिक्शा में मौजूद दूसरे लड़के से ज्यादा रफीक घूर रहा था. मैंने उसे थप्पड़ जड़ दिया. आलिया के रिक्शा से उतरने के बाद रफीक ने उनका पीछा किया और वह आलिया के घर तक पहुंच गए. बाद वह लौट आए.
https://कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CWC की जगह बनाई नई कमेटी
अगले दिन फिर वह आलिया के घर गए. आलिया से उनकी बहस हुई और वह फिर लौट आए. तीन दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा. फिर चौथे दिन आलिया ने रफीक पर तरस खाकर उनसे पूछा कि क्या चाहिए? रफीक ने आलिया की घर में एंट्री की कहानी बताते हुए कहा कि- मैंने आलिया से उनके घर में नौकरी के लिए पूछा. मैंने कहा कि मैं खाना अच्छा बनाता हूं और दूसरे सभी घरेलू काम भी कर लूंगा. रफीक को आलिया के घर नौकरी मिल गई. आलिया की फरमाइश पर रफीक ने पहले ही दिन हांडी मटन बनाया. आलिया को वह डिश इतनी पसंद आई कि उन्हें रफीक से प्यार हो गया. कपल ने आखिर में बताया कि रफीक सभी घरेलू काम करते हैं और आलिया ऑनलाइन कमाई करती हैं.
https://मर्जी से शादी लड़की का संवैधानिक हक : हाईकोर्ट
https://youtu.be/Q2C0xQ_B6mI









