আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जब मुख्यमंत्री भूपेश ने जमीन में बैठकर ‘धुसका-पताल चटनी’ का लिया आनंद

Published on: November 8, 2019
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने बलरामपुर जिले के प्रवास के दौरान सामरी विधायक चिन्तामणि महाराज के घर में जमीन में बैठकर सादगी के साथ सरई के पत्तल में छत्तीसगढ़ी व्यंजन धुसका और पताल की चटनी का आनंद लिया. मुख्यमंत्री को जमीन पर बैठकर भोजन करते देख सभी लोगों ने उनकी छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रति लगाव और सरलता की प्रशंसा की. मुख्यमंत्री आज बलरामपुर जिले के प्रवास के दौरान सामरी विधानसभा क्षेत्र के श्रीकोट पहुंचे थे.

http://महिला बाल विकास विभाग के 31 परियोजना अधिकारियों का स्थानांतरण

वहां आयोजित कार्यक्रम के बाद सामरी के विधायक चिन्तामणि महाराज के घर आए. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह भी उनके साथ थे. घर पहुंचने पर चिन्तामणि महाराज ने मुख्यमंत्री से भोजन ग्रहण करने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि भोजन के साथ छत्तीसगढ़ी व्यंजन धुसका भी विशेष रूप से बनाया गया है. श्री चिन्तामणि ने भोजन में धुसका के साथ पताल चटनी, पूड़ी, पत्ता गोभी की सब्जी परोसी. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बड़े सादगी और सरलता के साथ जमीन में बैठकर सरई पत्तल में परोसे गए भोजन को चाव से ग्रहण किया.

http://कामवाली बाई का विजिटिंग कार्ड वायरल, काम के लिए देशभर से मिल रहे हैं ऑफर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now