रायपुर. राज्य सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के 31 परियोजना अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है. जारी सूची में दुर्ग, बस्तर, सरगुजा सहित कई जिलों के अधिकारियों के नाम शामिल है. देखिए सूची-
http://हर हाल में खरीदेंगे 2500 रुपए क्विंटल में किसानों का धान : भूपेश




http://किसान से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते महिला क्लर्क गिरफ्तार
मुख्यमंत्री 9 को सूरजपुर, कोरिया और सरगुजा जिले के प्रवास पर
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 नवम्बर को सूरजपुर, कोरिया और सरगुजा जिले के प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वे विभिन्न कार्याक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह जिला मुख्यालय बलरामपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11 बजे सूरजपुर जिले के केनापारा पहुंचेंगे और वहां केज कल्चर के अवलोकन के बाद सिलफिली में सुपोषण संगोष्ठी एवं आमसभा को सम्बोधित करेंगे. इसके बाद वे केनापारा (जिला-सूरजपुर) से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2.35 बजे कोरिया जिले के चिरमिरी आएंगे और वहां लोकार्पण-भूमिपूजन के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे. कार्यक्रम के बाद वे चिरमिरी से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सरगुजा जिले के मैनपाट पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे.
राज्यपाल चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में होंगी शामिल
रायपुर. राज्यपाल अनुसुईया उइके 09 नवंबर 2019 को सुबह 10:30 बजे जेल रोड स्थित होटल बेबीलॉन में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया रायपुर ब्रांच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय महिला सम्मेलन ‘‘सृजनी द एमिनेंट पॉवर’’ में शामिल होंगी.







