नई दिल्ली. दिल्ली के 27 साल की श्रद्धा वॉकर को उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने बेहद क्रूरता से मार डाला. बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए आफताब ने उसके 35 टुकड़े किए और अगले कई हफ्तों तक इन टुकड़ों को पॉलिथीन बैग्स में भरकर, थोड़ा-थोड़ा कर जंगल में डंप करता रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक आफताब ने पुलिस को बताया है कि ये आईडिया उसे एक मशहूर अमेरिकन क्राइम सीरीज ‘डेक्सटर’ (Dexter) से आया. शो का लीड किरदार डेक्सटर मॉर्गन एक काल्पनिक जांच एजेंसी, मियामी मेट्रो पुलिस डिपार्टमेंट का फॉरेंसिक टेक्नीशियन था. वो दिन में तो अपने डिपार्टमेंट के लिए अपराधों की गुत्थियां सुलझाता था, लेकिन रात में एक विजिलांते सीरियल किलर की जिंदगी जीता था.
https://कलाकार ने दिखाई कलाकारी, कुछ ही देर में बना दिए हनुमान
रात के अंधेरे में डेक्सटर उन अपराधियों को खोजकर हत्या करता था जिन्हें, उसके अनुसार, न्याय व्यवस्था पर्याप्त सजा नहीं दे पाती थी. शो के पहले सीजन में उसका हत्या करने का तरीका ये था कि वो अपने विक्टिम की बॉडी को टुकड़ों में काट देता था और टुकड़ों को काले गार्बेज बैग्स में भरकर गाड़ी से अपनी बोट तक लाता था. बाद वो इन बैग्स का वजन बढ़ाने के लिए इनमें पत्थर भरकर डक्ट टेप से सील कर देता था और गहरे समंदर में फेंक देता था. आफताब ने पुलिस को बताया कि वो श्रद्धा को ‘चुप कराना’ चाहता था, लेकिन हाथापाई में उसका गला घोंट बैठा. उसने ये भी कहा कि श्रद्धा की डेड बॉडी को स्टोर करने के लिए उसने एक नया फ्रिज भी खरीदा था और अगले दो-तीन महीने टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए उसने महरौली के जंगल में कई चक्कर लगाए.
https://केंद्र ने प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट से मांगा समय









