नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू और दुकानों पर लगे ऑड-ईवन नियम को भी हटा दिया गया है. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक के बाद यह फैसला किया गया. हालांकि नाइट कर्फ्यू अभी जारी रहेगा. डीडीएमए की बैठक में इसके साथ ही शादी समारोह पर भी पाबंदी कम की गई है और 200 मेहमानों के शामिल होने की अनुमति दी गई है. बैठक में रेस्टोरेंट, पब और बार को भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है.
https://शर्मनाक : गैंगरेप के बाद लड़की के बाल काटे, जूते की माला पहनाकर घुमाया
शिक्षा संस्थान और स्कूल अभी बंद रहेंगे. बता दें कि बुधवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी स्कूलों को खोलने की बात कही थी. हालांकि, फैसला डीडीएमए की मीटिंग में होगा. मनीष सिसोदिया ने कहा था कि ऑनलाइन शिक्षा कभी भी ऑफलाइन शिक्षा की जगह नहीं ले सकती है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने स्कूलों को उस समय बंद कर दिया था जब यह बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं था, लेकिन अब अत्यधिक सावधानी छात्रों को नुकसान पहुंचा रही है.
https://नक्सलियों ने की पूर्व उप सरपंच की हत्या, सड़क पर फेंका शव









