नई दिल्ली. कोरोना के बढ़ते संकट के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया. ये लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे शुरू होगा और सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा. वीकेंड कर्फ्यू को लेकर अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि जरूरी सेवाओं को खुला रखा जाएगा, जिनकी शादियों की तारीख तय है उन्हें पास दिए जाएंगे. मॉल, जिम, स्पा, बाजार और अन्य चीज़ें बंद रहेंगी, सिनेमा हॉल 30 फीसदी के हिसाब से चल सकते हैं. वीकेंड में सिर्फ इलाके के हिसाब से एक बाजार को खोला जाएगा.
http://Hyundai की कारों पर मिल रहा है 1.5 लाख तक का डिस्काउंट
केजरीवाल ने कहा कि पांच दिन लोग काम करें, लेकिन वीकेंड में घरों में रहने की कोशिश करें. अगर किसी को अस्पताल जाना है, एयरपोर्ट, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन जाना है उन लोगों को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान छूट रहेगी. लेकिन इसके लिए पास लेना होगा. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अभी बेड्स की कमी नहीं है, कुछ अस्पताल में बेड्स भर गए हैं लेकिन कुछ लोग उसी अस्पताल में जाना चाहते हैं, इसलिए दिक्कत हो रही है. हमारी प्राथमिकता है जो भी बीमार हो रहा है, पहले उसकी जान बचाई जाए. दिल्ली में अभी भी पांच हज़ार से ज्यादा बेड्स खाली हैं, इनकी संख्या और भी बढ़ाई जा रही है.
http://फास्ट एंड फ्यूरियस 9 का ट्रेलर रिलीज, विन डीजल-जॉन सीना आमने-सामने









