नई दिल्ली. ओडिशा के गंजाम जिले में अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के दौरान व्यक्ति जिंदा हो गया. दरअसल, जिस व्यक्ति को लोग मुर्दा समझकर अंतिम संस्कार के लिए ले गए थे, वह अचानक अपना सिर हिलाने लगा और जिंदा निकला. इससे कुछ लोग इतने घबरा गए कि वहां से भाग खड़े हुए. हालांकि, तुरंत व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि इलाज के बाद व्यक्ति की हालत स्थिर है. डॉक्टर ने बताया कि कपकहाला गांव में ग्रामीण सीमांचक मलिक को अंतिम संस्कार के लिए ले गया था.
http://इस लड़की के जबरदस्त डांस ने लोगों को बनाया दीवाना, वायरल हुआ VIDEO
लेकिन उनको सिर हिलाते देखने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था. डॉक्टर ने बताया कि बुखार की वजह से वह बेहोश हो गया था और इलाज के बाद उनकी स्थिति अच्छी हो गई. डॉक्टर ने बताया कि मलिक को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. पुलिस के मुताबिक मलिक शनिवार को बकरियों और भेड़ों को चराने के लिए जंगल गया था, लेकिन शाम में मवेशियों के लौटने के बाद भी वह नहीं लौटा. इसके बाद शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने मलिक को बेजान स्थिति में देखा और उसे घर ले आए. परिवार के सदस्यों और गांव के अन्य लोगों ने मलिक को मरा हुआ जान अंतिम संस्कर की तैयार कर ली.
http://INDvSA : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पारी और 137 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त









