नई दिल्ली. केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के विजयराघवन ने कोरोना महामारी को लेकर एक गंभीर चेतावनी दी है. उन्होंने बुधवार को कहा कि जिस तरह तेजी से वायरस का प्रसार हो रहा है कोरोना महामारी की तीसरी लहर आनी तय है, लेकिन यह साफ नहीं है कि यह तीसरी लहर कब और किस स्तर की होगी. उन्होंने कहा कि हमें बीमारी की नई लहरों के लिए तैयारी करनी चाहिए. विजयराघवन ने कहा कि कोरोना वायरस के विभिन्न वेरिएंट मूल स्ट्रेन की तरह की फैलते हैं. ये किसी अन्य तरीके से फैल नहीं सकते.
http://फिल्म निर्माण संबंधी निःशुल्क अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने अब जिला कलेक्टर अधिकृत
वायरस के मूल स्ट्रेन की तरह यह मनुष्यों को इस तरह संक्रमित करता है कि यह शरीर में प्रवेश करते समय और अधिक संक्रामक हो जाता है और अपने और अधिक प्रतिरूप बनाता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान वेरिएंट्स के खिलाफ वैक्सीन प्रभावी हैं. नए वेरिएंट भारत के साथ पूरी दुनिया में सामने आएंगे लेकिन ऐसे वेरिएंट ज्यादा होंगे जो अधिक संक्रामक होंगे. उन्होंने कहा कि भारत और पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इस प्रकार के वेरिएंट्स का पूर्वानुमान लगाने और उनके खिलाफ काम करने के लिए चेतावनी और संशोधित टूल विकसित करके तेजी से काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह एक गहन शोध का प्रोग्राम है जो भारत और अन्य देशों में चल रहा है.
http://‘राधे’ का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, दिखा सलमान खान का स्वैग
Vaccines are effective against current variants. New variants will arise all over the world & in India too but variants that increase transmission will likely plateau. Immune evasive variants & those which lower or increase disease severity will arise going ahead: K VijayRaghavan pic.twitter.com/p11iHrrIL3
— ANI (@ANI) May 5, 2021









