रायपुर. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने पुलिस उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा को टाल दिया है. इसी के साथ तीन सरकारी विभागों में स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए चल रही कौशल परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है. कहा जा रहा है कि आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक को देखते हुए यह फैसला किया गया है. छत्तीसगढ़ पुलिस में उप निरीक्षक और प्लॉटून कमांडर के विभिन्न पदों के लिए व्यापमं ने सितम्बर महीने से भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी. इसकी लिखित परीक्षा 6 नवम्बर को होनी थी.
https://आंखों के लिए नुकसानदायक है पटाखों का प्रदूषण, आतिशबाजी के दौरान रखें सावधानी
शनिवार शाम को अचानक व्यापमं ने बताया कि इस परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा की आगामी तिथि की जानकारी व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बाद में दी जाएगी. एक और सूचना जारी कर व्यापमं ने तीन सरकारी विभागों में स्टेनो टायपिस्ट और स्टेनोग्राफर भर्ती की कौशल परीक्षा को स्थगित किये जाने की जानकारी दी है. यह परीक्षा 29 अक्टूबर को बिलासपुर में आयोजित होनी थी. यह कौशल परीक्षा का दूसरा चरण था. कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों से इसको स्थगित किया जा रहा है. परीक्षा तिथि की अगली सूचना वेबसाइट के माध्यम से बाद में दी जाएगी.
https://टॉवल लपेटकर निया शर्मा ने दिए पोज, वायरल हो रहा ग्लैमरस अवतार








