नई दिल्ली. vivo Y75 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपए है। फोन को डांसिंग वेव और मूनलाइट शैडो कलर में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा. आईसीआईसीआई, SBI, IDFC फर्स्ट बैंक और OneCard के ग्राहकों के उनके कार्ड के साथ 1,500 रुपए की छूट मिलेगी. इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 12 है. इसके अलावा इसमें 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. फोन में मीडियाटेक हीलियो G96 4G प्रोसेसर है जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है.
https://तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत
रैम को वर्चुअल तौर पर 4 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा. इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है. दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है. फ्रंट में 44 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है. कैमरे के साथ सुपर मैक्रो, पोट्रेट, लाइव फोटोज और बोकेह मोड मिलेंगे. कनेक्टिविटी के लिए Vivo Y75 में Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.2, GPS, BEIDOU, GLONASS, GALILEO, 3.5mm हेडफोन जैक, टाईप-सी पोर्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर है. फोन में 4050mAh की बैटरी है जिसके साथ 44W flash चार्जिंग का सपोर्ट है.
https://सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी गाना ‘जीना जरूरी है’ रिलीज, फैंस हुए भावुक










