नई दिल्ली. अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत को कई महीने हो चुके हैं. उनके गाने के रिलीज होने के साथ ही फैंस को सिद्धार्थ को एक बार आखिरी बार देखने को मिलेगा. सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी गाना ‘जीना जरूरी है’ रिलीज हो गया है. जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट विशाल कोटियान संग नजर आए. वीडियो में विशाल के भाई के रोल में सिद्धार्थ शुक्ला दिखे. गाने में सिद्धार्थ शुक्ला, विशाल कोटियन के साथ दीपिका त्रिपाठी हैं. खास बात है कि गाने के वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर पर हार चढ़ा हुआ भी दिखाया गया है.
https://गुरु रंधावा, हनी सिंह और दिव्या खोसला कुमार का नया गाना ‘डिजाइनर’ हुआ रिलीज
इस गाने में सिद्धार्थ शुक्ला की छोटी सी लव स्टोरी दिखाई गई है. जिसमें एक्टर को देख आपकी आंखें भर आएंगी. गाना सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. सिद्धार्थ शुक्ला के आखिरी गाने का जिक्र विशाल कोटियान ने ‘बिग बॉस 15’ में किया था. उस वक्त विशाल ने शो में कहा था जब वो इस शो से बाहर आएंगे तब वो गाना रिलीज होगा. अब इस गाने को रिलीज किया गया है जिसे देखकर एक बार फिर से सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस भावुक हो गए हैं. देखिए वीडियो-










