আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Vivo Y31 ट्रिपल रियर कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: January 21, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Vivo Y31 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसके सिंगल 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,490 रुपए रखी गई है. ये फोन ओशियन ब्लू और रेसिंग ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है. ग्राहक इसे ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम और वीवो इंडिया ई-स्टोर से खरीद पाएंगे. साथ ही इसे सारे प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा. ग्राहकों को Vivo Y31 के लिए HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन्स पर 1,000 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा. डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड Funtouch OS 11 पर चलता है. इसमें 6.58-इंच फुल-HD+ (1,080×2,408 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया गया है.

http://सारा ने मालदीव से शेयर की बोल्ड फोटोज, नहीं हटेगी नजर

इसमें ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर मौजूद है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 48MP प्राइमरी कैमरा, 2MP बोके सेंसर और 2MP टर्शरी सेंसर दिया गया है. ये EIS के साथ-साथ सुपर नाइट मोड को भी सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा फ्रंट में मौजूद है.इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB की है. कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, GPS/ A-GPS, FM रेडियो और एक USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट मौजूद है. साथ ही यहां साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है.

http://श्रद्धा आर्या ने ब्लैक साड़ी में ढाया कहर, देखिए तस्वीरें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now