नई दिल्ली. Vivo ने Y सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo Y21 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 15,490 रुपए है और इसे एक ही वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में खरीदा जा सकेगा. इसे अमेजन इंडिया पर डायमंड ग्लो और मिडनाइट ब्लू कलर वेरियंट में लिस्ट किया गया है. वीवो Y21 मं एंड्रॉयड 11 आधारित FunTouch OS 11.1 दिया गया है. इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है. फोन में मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
http://5000mAH की बैटरी के साथ Samsung Galaxy A03s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
कैमरे की बात करें वीवो के इस नए फोन Vivo Y21 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, डुअल सिम, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है.
http://Redmi Note 10S का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत










