আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Vivo Y20 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: September 17, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Vivo Y20 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च किया गया है. ये वेरिएंट 6GB रैम वाला है. ये वेरिएंट नए प्योरिस्ट ब्लू और ऑब्सिडियन ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. अब इस स्मार्टफोन के कुल दो वेरिएंट ग्राहकों को मिलेंगे. वीवो Y20 को पिछले महीने 4GB + 64GB वाले सिंगल वेरिएंट में उतारा गया था. इसे ग्राहक ऑब्सिडियन ब्लैक, डॉन वाइट और नए प्योरिस्ट ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. वहीं, नए 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के आने के बाद से अब Vivo Y20 के दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट हो गए हैं.

http://सोशल डिस्टेंस दरकिनार, उत्तर पुस्तिका लेने विद्यार्थियों का लगा मेला



नए वेरिएंट की सेल अगले हफ्ते से होगी. वीवो Y20 के नए 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपए रखी गई है और ग्राहक इसे 24 सितंबर से खरीद पाएंगे. इसकी बिक्री वीवो ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स, वीवो इंडिया ई-स्टोर और दूसरे मेजर ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के जरिए होगी. वीवो Y20 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड 10 बेस्ड FunTouch OS 10.5, 6.51-इंच HD+ (720×1,600 पिक्सल) IPS डिस्प्ले, 6GB तक रैम के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर, 13MP प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP कैमरा और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है.

http://निजी चिकित्सालयों-लैब में कोरोना जांच की पात्रता संबंधी नए निर्देश जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now