আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

निजी चिकित्सालयों-लैब में कोरोना जांच की पात्रता संबंधी नए निर्देश जारी

Published on: September 17, 2020
---Advertisement---

रायपुर. कोविड -19 की समय पर जांच हो जाने से मरीज के स्वस्थ होने की संभावना बढ़ जाती है. राज्य शासन ने इसे ध्यान में रखकर निजी चिकित्सालयों और निजी लैब में आरटीपीसीआर/ट्रूनाट/एंटीजन जांच की पात्रता के संबंध में नए निर्देश निर्धारित किए हैं. इसके अनुसार एंटीजन जांच सभी निजी चिकित्सालय एवं सभी निजी लैब जो नेशनल एक्रेटिशेन बोर्ड ऑफ हास्पिटल एंड हेल्थ केयर एनएबीएल से मान्यता प्राप्त हों, कर सकते है. इसके अलावा ऐसे नर्सिंग होम एक्ट छत्तीसगढ़ के तहत रजिस्टर्ड संस्थाएं भी यह टेस्ट करने के लिए पात्र हैं. ट्रूनाट टेस्ट के लिए एनएबीएल मान्यता एवं नर्सिंग होम एक्ट छत्तीसगढ़ के तहत मान्यता होनी चाहिए.

http://चीन की किसी भी कार्रवाई का जवाब देंगे, LAC पर हमारी सेना तैयार : राजनाथ



आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए आईसीएमआर द्वारा मान्यता, एनएबीएल से रीयल टाइम आरटीपीसीआर के लिए मान्यता और नर्सिंग होम एक्ट छत्तीसगढ़ के तहत मान्यता प्राप्त संस्थाएं इसके लिए पात्र हैं. स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में 16 सितंबर को निर्देश जारी किए हैं कि उपरोक्त योग्यता होने पर इच्छुक निजी चिकित्सालय/लैब, जांच की अनुमति के लिए संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवेदन कर सकते हैं.

http://VIDEO : रिलीज होते ही छाया फिल्म ‘इंदु की जवानी’ का पहला गाना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now