नई दिल्ली. वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y11 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 8,990 रुपए रखी गई है. ग्राहक इसे ऑफलाइन रिटेल मार्केट में अधिकृत वीवो स्टोर्स से खरीद पाएंगे. यह फोन दो कलर ऑप्शन जेड ग्रीन और कोरल रेड में उपलब्ध होगा. वीवो Y11 के 2019 वर्जन में 720 x 1440 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ 6.35-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है. इसमें डिस्प्ले में V शेप वाला ड्यूड्रॉप नॉच मौजूद है. इसके इंटरनल स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें Adreno 505 GPU के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया गया है.
http://मतदाताओं को नोट बांटने के आरोप में भाजपा प्रत्याशी का देवर गिरफ्तार
इस हैंडसेट को ग्राहक 3GB रैम और 32GB स्टोरेज में खरीद पाएंगे. साथ ही इसकी इंटरनल मेमोरी को कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इस सेटअप में 13MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए यहां 8MP का कैमरा फ्रंट में मौजूद है. वीवो का ये नया स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड FunTouch OS पर चलता है. साथ ही इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां 10W का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा. सिक्योरिटी के लिए यहां फिंगरप्रिंट सेंसर बैक में दिया गया है.
http://भाजपा सांसद गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी










