আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Vivo V20 SE भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

Published on: November 2, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Vivo V20 SE (Special Edition) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये एक मिड रेंज स्मार्टफ़ोन है और इसकी क़ीमत 20,990 रुपए रखी गई है. इस क़ीमत पर 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा. वीवो V20 SE के दो कलर वेरिएंट्स – एक्वामरीन ग्रीन और ग्रैविटी ब्लैक हैं. इस स्मार्टफ़ोन की बिक्री 3 नवंबर से शुरू हो रही है. इसे वीवो के ई-स्टोर सहित ई-कॉमर्स वेबसाइट से ख़रीदा जा सकता है. इसमें 6.44 इंच की फ़ुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है. ऐस्पेक्ट रेश्यो 20:9 की है. इस फ़ोन में Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर दिया गया है. वीवो V20 SE में Android 10 बेस्ड Funtouch OS दिया गया है.

http://शादी के बाद पता चला गंजा है पति, पत्नी ने दर्ज कराया केस



Vivo V20 SE में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. दूसरा 8 मेगापिक्सल का है, तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है. मैक्रो और डेप्थ कैमरे हैं. सेल्फ़ी के लिए इस फ़ोन में 32 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें अंडर डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type C का सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा Bluetooth 5.0, GPS, FM Radio जैसे स्टैंडर्ड फ़ीचर्स हैं. इसमें 4,100mAh की बैटरी दी गई है. इसके साथ 33W का फ़्लैश फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट दिया गया है.

http://कोरोना से जंग में छत्तीसगढ़ की बेटियों का संदेश, लोकप्रिय हो रहा है छत्तीसगढ़ी जन-जागरूकता गीत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now