नई दिल्ली. दो नए स्मार्टफोन Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 44W को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. वीवोT1 Pro 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपए और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपए है. इस फोन को टर्बो ब्लैक और टर्बो सियान कलर में खरीदा जा सकेगा. वीवो T1 44W के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपए, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपए और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपए है.
https://‘अनेक’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान खुराना बने कॉप
Vivo T1 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन
Vivo T1 Pro 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित Funtouch OS 12 है. इसमें 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. इसमें स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 8 लेयर लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी है. इसमें Z-एक्सिस का लिनियर मोटर है जिसके साथ 4D गेम वाइब्रेशन भी है. फोन के साथ RAM 2.0 भी है जो रैम को 4 जीबी तक बढ़ा सकता है. इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है. इसमें दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है. इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. इसमें 4700mAh की बैटरी है.
https://तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर लकड़बग्घा ने किया हमला, 11 घायल
Vivo T1 44W की स्पेसिफिकेशन
Vivo T1 44W में भी एंड्रॉयड 12 आधारित Funtouch OS 12 है. इसके अलावा Vivo T1 44W में 6.44 इंच की एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है.इसमें स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगा. इसमें अल्ट्रा गेम मोड और Multi Turbo 5.5 का सपोर्ट है. इसके साथ भी RAM 2.0 है. इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है. अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के हैं. इसमें भी सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 44W FlashCharge चार्जिंग का सपोर्ट है.










