नई दिल्ली. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 20 सितंबर से शुरू हो रही है. इस सीरीज में विराट कोहली पर फैन्स की निगाहें होंगी जो फॉर्म में लौट चुके हैं. खास बात यह है कि विराट कोहली ने इस टी20 सीरीज से पहले अपना नया हेयरकट भी करवाया है. क्रिकेट फैन्स को कोहली का यह हेयरस्टाइल काफी भा रहा है और सोशल मीडिया पर कोहली की तस्वीर काफी वायरल हो रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में विराट कोहली के पास दो बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है. विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 11 हजार रन के अलावा भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने की भी दहलीज पर हैं.
https://दुनिया की पहली हवा में उड़ने वाली बाइक!100kmph की स्पीड से भरेगी उड़ान
विराट कोहली यदि 62 रन बना लेते हैं तो वह मौजूद कोच राहुल द्रविड़ को पछाड़ देंगे. फिलहाल कोहली ने 468 मैचों में 53.81 की औसत से 71 शतक और 124 अर्धशतकों के साथ 24002 रन बनाए हैं. द्रविड़ ने भारत के लिए 504 मैच खेलकर 45.57 की औसत से कुल 24002 रन बनाए थे. इसके अलवा कोहली टी20 क्रिकेट में 11,000 रन पूरा करने से महज 98 रन दूर है. यदि वह 98 रन बना लेते हैं तो यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. कोहली के नाम फिलहाल 349 टी20 मैचों में 40.37 की औसत से 10902 रन दर्ज हैं, जिसमें छह शतक और 80 अर्धशतक शामिल हैं.
https://निजी यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल











