আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 के बाद RCB की कप्तानी छोड़ेंगे विराट कोहली

Published on: September 19, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. विराट कोहली ने आईपीएल 2021 के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. आरसीबी की ओर से रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई. कोहली आईपीएल-2021 में आखिरी बार RCB के लिए कप्तानी करते नजर आएंगे. कोहली ने कहा- आरसीबी के कप्तान के रूप में यह मेरा आखिरी आईपीएल होगा. मैं अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलने तक आरसीबी का खिलाड़ी बना रहूंगा. मुझ पर विश्वास करने और मेरा समर्थन करने के लिए मैं आरसीबी के सभी प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करता हूं. उन्होने आगे कहा- प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरी आरसीबी की कप्तानी करना एक शानदार और प्रेरक यात्रा रही है. मैं इस अवसर पर आरसीबी को धन्यवाद देना चाहता हूं. प्रबंधन, कोच, सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ी और पूरे आरसीबी परिवार ने कई वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

https://पूर्व मंत्री रजिंदर पाल सिंह भाटिया ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

यह एक आसान निर्णय नहीं था. आरसीबी मेरे दिल के करीब है, क्योंकि हम उत्कृष्टता हासिल करने का प्रयास जारी रखते हैं. वहीं आरसीबी ने बयान जारी कहा- विराट कोहली ने IPL-2021 के बाद कप्तान के रूप में अपनी भूमिका से हटने का फैसला किया है. कोहली, फ्रेंचाइजी के सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं. वह आरसीबी टीम का हिस्सा बने रहेंगे. आरसीबी के सीईओ प्रथमेश मिश्रा ने कहा कि विराट कोहली बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक हैं. उनका नेतृत्व कौशल अभूतपूर्व रहा है. हम इस फैसले का सम्मान और समर्थन करते हैं और विराट को आरसीबी नेतृत्व समूह में उनके अविश्वसनीय योगदान के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं. विराट कोहली ने 2013 में आरसीबी की कप्तानी संभाली थी. वह 8 साल से ये जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

https://खेत में धान की फसल देखने गए युवक को हाथियों ने पटक कर मार डाला

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now