नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर बताया- जनवरी 2021 में हम तीन हो जाएंगे. ट्वीट में दोनों ने लव और नमस्ते वाली इमोजी भी लगाई. इस तस्वीर में अनुष्का बेबी बंप के साथ दिखाई दे रही हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बधाइयां मिलनी शुरू हो गई. भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह, ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ और अंजिक्य रहाणे ने इन दोनों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं.
http://मंदिर से चोरी, चार घंटे के अंदर दो सगे भाई और खरीददार गिरफ्तार
साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस, भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और क्रिस गेल ने विराट कोहली को पिता बनने पर बधाई दी है. गेल ने मजाकिया अंदाज में कहा- ‘बधाई हो काका’. बता दें साल 2017 में दोनों ने इटली में जाकर शादी कर ली थी. इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुए थे और फैंस के बीच ये शादी हफ्तों तक चर्चा में रही थी.
http://ऑटोवाले के साथ भागी गर्लफ्रेंड, ब्वॉयफ्रेंड ने ऐसे लिया बदला
And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏 pic.twitter.com/0BDSogBM1n
— Virat Kohli (@imVkohli) August 27, 2020
And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏 pic.twitter.com/iWANZ4cPdD
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) August 27, 2020











