আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

विराट कोहली ने छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Published on: January 15, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है. शनिवार को विराट कोहली ने ट्विटर पर एक संदेश जारी कर इसका ऐलान किया. विराट कोहली ने अपने संदेश में लिखा कि पिछले सात साल से लगातार कड़ी मेहनत और हर रोज टीम को सही दिशा में पहुंचाने की कोशिश रही. मैंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया और कोई भी कसर नहीं छोड़ी. लेकिन हर सफर का एक अंत होता है, मेरे लिए टेस्ट की कप्तानी को खत्म करने का यही सही वक्त है. विराट कोहली ने अपने संदेश में लिखा है कि इस सफर में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं, लेकिन कोशिश में किसी ने भी कोई भी कसर नहीं छोड़ी है.

https://भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 20 विधायकों का कटा टिकट

मैंने हमेशा अपना 120 फीसदी देने की कोशिश की है, अगर मैं कुछ नहीं कर सकता हूं तो मैं समझता हूं कि मेरे लिए वह चीज़ सही नहीं है. विराट कोहली ने अपने मैसेज में लिखा कि वह इस फैसले को लेकर पूरी तरह से पक्के हैं और वह अपनी टीम से कोई धोखा नहीं कर सकते हैं. विराट कोहली ने अपने इस संदेश में बीसीसीआई का शुक्रिया किया, साथ ही रवि शास्त्री और बाकी सपोर्ट स्टाफ का भी आभार जताया. बता दें कि रिकॉर्ड के हिसाब से देखें तो विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं. विराट ने कुल 68 मैचों में भारत के लिए कप्तानी की है, जिनमें से 40 में जीत मिली है और 17 मैच में हार मिली है. विराट की अगुवाई में कुल 11 मैच ड्रॉ रहे हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now