नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिता बन गए हैं. आज दोपहर अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है. अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में हुआ. विराट ने इस खुशी को सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर शेयर किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि- हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं. अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं.
http://SBI का ग्राहकों को अलर्ट, ATM कार्ड इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला. हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी. बता दें कि इस खबर के आने के बाद से विराट और अनुष्का के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की तरफ से बधाई मिलनी शुरू हो गई हैं.
http://कृषि कानूनों को लेकर SC ने सरकार से कहा- आप रोक नहीं लगाएंगे तो हम लगा देंगे
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021










