नई दिल्ली. एक बुजुर्ग महिला का अंग्रेजी बोलते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. महिला ने इतनी फर्राटेदार अंग्रेजी बोली, जिसको सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा द्वारा पोस्ट की गई क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. महिला ने अंग्रेजी में महात्मा गांधी के बारे में बात की. लोगों को उनकी अंग्रेजी खूब भा रही है. कई लोगों ने कांग्रेस नेता शशि थरूर का ध्यान इस ओर दिलाया है. थरूर अपने अंग्रेजी ज्ञान के लिए जाने जाते हैं. सफेद शर्ट और लाल साड़ी पहने एक बुजुर्ग महिला अंग्रेजी में कहती दिख रही हैं, ”महात्मा गांधी दुनिया के महान व्यक्तियों में से एक थे. वह हिंदू और मुसलमान दोनों से प्यार करते थे और राष्ट्र के पिता थे.”
http://सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की निर्भया के दोषी पवन की क्यूरेटिव पिटीशन
आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ”आप इस स्पोकन इंग्लिश टेस्ट के लिए बूढ़ी महिला के लिए 10 में से कितने अंक देना चाहेंगे?” अरुण बोथरा ने नीचे लिखा, ”यह देखना दिलचस्प होगा कि शशि थरूर सर उन्हें कितने अंक देते हैं.” इस वीडियो को 1 मार्च को शेयर किया गया था. जिसके अब तक 2.8 लाख व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 15 हजार से ज्यादा लाइक्स और 3 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. लोगों को बुजुर्ग महिला की अंग्रेजी बहुत पसंद आ रही है. जबकि कुछ ने उन्हें एक प्रेरणा के रूप में सराहा.
http://न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, सीरीज 2-0 से जीती
How many marks out of 10 for the old lady for this spoken English Test? pic.twitter.com/QmPSEd4o0L
— Arun Bothra 🇮🇳 (@arunbothra) March 1, 2020










