আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, सीरीज 2-0 से जीती

Published on: March 2, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड ने दूसरे और आखिरी टेस्ट में भारत को सात विकेट से हराकर दो मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है. क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया पहली पारी में 242 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया के लिए हनुमा विहारी ने सबसे ज्यादा 55 रनों की पारी खेली जबकि चेतेश्वर पुजारा और पृथ्वी शॉ ने 54-54 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जेमिसन ने 5 विकेट झटके. जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में 235 रनों पर ऑलआउट कर दिया. इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 7 रन की बढ़त मिली थी. पहली पारी में न्यूजीलैंड के लिए टॉम लाथम ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए थे.

http://आग में घिरा था पूरा घर, मेजर ने पत्नी और एक कुत्ते को बचाया, दूसरे को बचाने में गई जान

निचले क्रम में काइल जेमिसन ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की. जेमिसन ने 49 रनों की पारी खेली. भारतीय टीम दूसरी पारी में 124 रनों पर ढेर हो गई और न्यूजीलैंड को यह मैच और सीरीज जीतने के लिए 132 रनों का आसान लक्ष्य मिला. भारत की ओर से इस पारी में सबसे ज्यादा 24 रन चेतेश्वर पुजारा ने बनाए. उनके बाद रवींद्र जडेजा रहे जिन्होंने 16 रनों की नाबाद पारी खेली. न्यूजीलैंड के लिए बोल्ट ने चार विकेट लिए. साउदी ने तीन सफलताएं अर्जित कीं. कोलिन डी ग्रैंडहोम और नील वेगनर के हिस्से एक-एक विकेट आया. न्यूजीलैंड ने इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट गंवाकर 132 रन बना लिए और 7 विकेट से भारत को हरा दिया. अपनी पहली सीरीज खेल रहे काइल जैमीसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

http://जिम में एक्सरसाइज करते-करते लुंगी डांस करने लगीं दीपिका, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now